प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में उत्पाद विभाग की पुलिस और लोगों के बीच भिड़ंत हो गया, जिसमें कई लोग और पुलिसकर्मी घायल हुये हैं! लोगों ने पुलिस पर उत्पात मचाने का आरोप लगाया है, नगर थाना के रतन पुर ओपी के तेलिया पोखर में उत्पाद विभाग की टीम शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुँची थीं, बताया जाता है की कई घरों की पुलिस ने तलाशी ली, इस दौरान ज़ब कुछ भी नहीं मिला तो लोगों के साथ मारपीट की जाने लगी साथ ही घरों में रखे समानों और खिड़कियां तोड़ दी गई, पुलिस का उत्पात देख लोग भड़क गये और पत्थरबाजी शुरू कर दी, पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है, और पुलिस कर्मियों को चोट भी आई है, घटना वुधवार देर शाम की बताई जाती है!
लोगों का आरोप है की एक नाबालिग को भी पुलिस मारते पीटते साथ ले गई है, इस घटना में एक महिला को काफ़ी चोट आई है, उसे अस्पताल ले जाया गया है!
दरअसल तेलिया पोखर में कुछ लोग तारी बेचते हैं जिनपर अवैध शराब कारोबारी होने के आरोप में पुलिस छापेमारी करने पहुँची थीं और ज़ब कुछ नहीं मिला तो उत्पाद विभाग की टीम उत्पात मचाने लगी! और दोनों तरफ से मार पीट होने लगी, इस घटना में लोगों के साथ कुछ पुलिस कर्मी को भी चोट आई है!
Byte :- स्थानीय महिला पुरुष
Byte :- खुशबु कुमारी, महिला पुलिस कर्मी




