पंकज कुमार जहानाबाद।
बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में हरिशंकर कुमार, जिला संगठन आयुक्त, के नेतृत्व में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया, जिसका शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ, इस अवसर पर वीर सैनिक जो देश के सम्मान की रक्षा हेतु देश की सीमाओं पर बहादुरी से दुश्मनों का मुकाबला करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिए उन्हें याद करते हुए भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सैल्यूट स्काउट- गाइड के छात्र-छात्राओं ने देते हुए देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों को नमन किया, वही इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित (स्काउट) विवेकानंद ने भारतीय सेना के जवानों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कर्तव्यों का पालन करते हुए बहुत से वीर सैनिक सीमा की रक्षा में देश के दुश्मनों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे देते हैं, उनके सम्मान में आज पूरा देश 7 दिसंबर को भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाता है, हम सभी को हर परिस्थिति में देश के सम्मान के लिए तैयार रहना है, इसकी शिक्षा स्काउट और गाइड प्रशिक्षण में युवाओं और विद्यार्थियों को सिखाया जाता है, मौके पर प्लास्टिक वॉरियर्स टीम के जिला समन्वयक राजीव कुमार, गायत्री कुमारी, नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रेमलता कुमारी के साथ दर्जनों स्काउट- गाइड ने पुष्पांजलि अर्पित कर भारत माता की रक्षा का शपथ लिया।




