सीएमएस कर्मी के आत्महत्या से पहले का वीडियो आया सामने, 3 लोगों को ठहराया जिम्मेदार!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

बीते रविवार की देर शाम एक युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी।मामला बिहार शरीफ मुख्यालय के लहेरी थाना क्षेत्र सोहनकुंआ के समीप की है, मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र अहियापुर मुसहरी गांव निवासी गोपाल चौधरी के पुत्र सुमित कुमार (29) के रूप में किया गया था।मृतक सुमित का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर खूब तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रो-रोकर अपना दर्द बयां कर रहा है और कह रहा है कि उसे सावित्री पैलेस होटल में मुकेश सर, विजय सर और संजय सर ने बुलाकर मेंटली टॉर्चर किया। मुझे डर लग रहा है समझ में नहीं आता मैं क्या करूं मैं बहुत डरा सहमा हूं. मेरे मौत के जिम्मेदार यही तीन लोग हैं। साथ ही उससे पहले सुमित ने अपने वीडियो के माध्यम से यह भी ब्यान कर रहा है कि उसे सीएमएस कंपनी के बॉस झूठा इल्जाम लगा किस तरह से पड़ताडित कर रहे हैं। बात नहीं मानने पूरे परिवार को ख़त्म करने की धमकी दे रहे हैं। जिसे मृतक सुमित ने आत्महत्या करने से रो रोकर इस वीडियो के माध्यम से बताया है। आपको बता दें कि सुमित कुमार बिहार शरीफ में रहकर सीएमएस कंपनी में काम करता था.

बाइट।मृतक सुमित कुमार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment