कृषि पदाधिकारी के साथ एसडीओ द्वारा मारपीट किए जाने के मामले ने पकड़ा तूल!

SHARE:

भागलपुर/ निवास मोदी

कृषि पदाधिकारी के साथ एसडीओ द्वारा मारपीट किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा

कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने कहा -जब तक एसडीओ को बर्खास्त नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा

भागलपुर,मधुबनी में कृषि पदाधिकारी के साथ एसडीओ के द्वारा मारपीट किए जाने के बाद जिले के कृषि पदाधिकारी इसके विरोध में धरने पर बैठ गए हैं। कृषि भवन के सामने ज्वाइट डायरेक्टर सहित कृषि विभाग के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। इन लोगों का कहना है कि जब तक एसडीओ को बर्खास्त नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि डांट फटकार की बात होती तो अलग थी लेकिन अधिकारी के द्वारा एक अधिकारी को पीटा जाना कही से न्यायोचित नहीं है,और इस पर जब तक बिहार सरकार कार्यवाही नहीं करती है तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। वहीं एसडीओ के खिलाफ धरने पर बैठे लोग विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment