छपरा में पिता की मृत्यु के बाद,बच्चों ने दिया ईश्वर का दर्जा, बनाया मंदिर

SHARE:

छपरा से राजन की रिपोर्ट

छपरा के हराजी गांव में एक ऐसा उदाहरण लड़कों ने पेश किया अपने पिता को मरणोपरांत ईश्वर का दर्जा दिया!हराजी गांव के चंदेश्वर दास 2011 में स्वर्ग सिधार गए। उनके बच्चों ने उनके क्रिया कर्म के दरमियान घर में मंदिर बनवा कर उसमें उनकी प्रतिमा स्थापित की।
उनकी प्रतिमा के साथ भगवान की तरह व्यवहार किया जाता है। सवेरे चाय नाश्ता खाना का भोग लगाए बिना कोई बच्चा तक नहीं खाता और तो और घर के अहम फैसले उन्हीं के पास बैठकर लिए जाते हैं। कलयुग के श्रवण कुमार है उनके बच्चे यह कहते हैं ग्रामवासी। उनका एक बेटा शिक्षक है और दूसरा परीक्षा की तैयारी कर रहा है। स्वर्गीय चंदेश्वर दास की पत्नी ने कहा कि हम उन्हें हमेशा अपने पास महसूस करते हैं।

Join us on:

Leave a Comment