एनओसी नहीं देने पर नुआंव के सीओ से स्पष्टीकरण का मंत्री ने डीएम को दिए निर्देश”

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मंगलवार को श्री अश्विनी कुमार चौबे, राज्य मंत्री पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग भारत सरकार सह अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में भारत सरकार द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी, कैमूर द्वारा माननीय मंत्री महोदय का स्वागत किया गया । उसके उपरांत माननीय मंत्री महोदय द्वारा बारी-बारी से सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा विभागवार संबंधित पदाधिकारियों से अपने-अपने विभाग अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं के संबंध में माननीय मंत्री महोदय को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। बारी बारी से सभी पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से माननीय मंत्री महोदय को अवगत कराया गया। माननीय मंत्री महोदय के द्वारा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को अपने विभाग अंतर्गत योजनाओं के सही ढंग से संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया।

  • योजनाओं को क्रियान्वयन का दिया निर्देश
    मंत्री द्वारा सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को सरकारी निदेश के आलोक में सरकार द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी को उक्त को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। मंत्री के द्वारा हर घर नल जल से संबंधित सभी घरों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। भारत सरकार द्वारा टीवी उन्मूलन वर्ष 2025 लक्ष्य निर्धारित है। उक्त हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों का आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया। आयुष्मान भारत में 703000 के सापेक्ष 113196 अर्थात 16 प्रतिशत लोगों को ही कार्ड मिला है। इसे लेकर सीएचसी या पीएचसी स्तर पर कैंप मोड में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
  • 15 से 20 दिसबंर तक चलेगा पखवाड़ज्ञ
    मंत्री ने 15 से 20 दिसंबर 2022 के बाद पीएमजेएवाइ के लिए पखवाड़ा अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इस वित्तीय वर्ष हेतु धान अधिप्राप्ति लक्ष्य को बढ़ाने हेतु राज्य सरकार से पत्राचार करने हेतु जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। अंचलाधिकारी नुआंव को गर्रा कुलदेवी स्थान पर सांसद विकास निधि से प्रस्तावित कार्य हेतु एनओसी नहीं देने का कारण स्पष्टीकरण हेतु जिला अधिकारी को निर्देश दिया गया। लरमा दुर्गावती और खजुरा कर्मनाशा में रेलवे फुट ओवर ब्रिज अविलंब बनाने का निर्देश रेल अधिकारी को दिया जाये का निर्देश दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन , अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त , निदेशक डीआरडीए, नजारत वरीय उप समाहर्ता, जिला योजना पदाधिकारी , जिला सूचना एवं एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कैमूर सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment