समस्तीपुर – सीओ ने धमनी पोखर को कराया अतिक्रमण मुक्त!

SHARE:

प्रियांशु के साथ रत्न शंकर भारद्वाज की रिपोर्ट।

खबर समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर से आ रहा है जहां प्रखंड क्षेत्र के गढ़सिसई पंचायत के धमनी पोखर से अतिक्रमण हटाया गया। उच्च न्यायालय के आदेश पर अंचलाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान पोखर के भिंडा पर मकान बनाकर किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी चलवाकर हटवाया गया। वहीं सीओ अजय कुमार ने बताया कि धमनी पोखर के भिंडा पर बने अवैध रूप से आधे दर्जन से अधिक कच्चा, पक्का मकान बनाकर अतिक्रमण किया गया था। उसे जेसीबी के माध्यम से हटाया गया है। पूर्व में सभी लोगों को नोटिस दिया गया था। बाबजूद नोटिस नहीं अनुपालना करने के कारण पोखर के भिंडा को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। अगर ये फिर से अतिक्रमण करते हैं तो इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी। सीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के गढ़सिसई, सिमरी, कांचा, बढ़ौना, मनीयारपुर पंचायत सहित 36 सरकारी पोखर अतिक्रमित है। जिसे खाली कराने के लिए अतिक्रमणकारियों को नोटीस दिया गया है। अभियान चलाकर अतिक्रमित पोखरों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।

बाईट:- अजय कुमार (सीओ)।

Join us on:

Leave a Comment