शख्स ने किया शराब बेचने से मना तो उसकी बेटी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

बिहार सरकार सुशाशन की सरकार में शराब कारोबारियों की काली करतूत

गाँव मे शराब बेचने से किया मना तो उसकी बेटी का अपहरण कर पहले किया सामूहिक दुष्कर्म ,फिर लड़की का गला रेत किया मौत के हवाले

नाबालिक लड़की का गला रेतकर की हत्या आशंका*

दुष्कर्म के बाद किया गया है हत्या!

घास काटने घर से कल निकली थी लड़की।

पचभिड़वा सरेह में गड्डे से लड़की का शव बरामद।

पिछले 48 घंटे में संग्रामपुर थाना क्षेत्र की दूसरी बड़ी वारदात

कल ही एक मूक बधिर लड़की के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया था सामने

सूचना पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार, हरसिद्धि एसएचओ ज्वाला सिंह सहित संग्रामपुर पुलिस पहुंची।

पुलिस शव बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा।

संग्रामपुर के पश्चिमी मधुबनी पंचायत के पचभिड़वा की है घटना।

परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल

संग्रामपुर ओर अन्य थानों की पुलिस हत्यारो की गिरफ्तारी की कार्यवाही में जुटी ।

:पूर्वी चम्पारण जिले में अपराधी बेखौफ हो गये है। एक के बाद एक जघ्न्य घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। कल नाबालिंग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की गुत्थी को पुलिस सुलझा भी नहीं सकी थी कि आज नाबालिंग के साथ रेप कर गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों ही घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र में घटित हुई है। दो दिनों से गायब नाबालिंग का शव बांसवारी से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया है। दो दिनों से 16 वर्षीय राजनन्दनी कुमारी गायब थी जो घर से मवेशियों के लिए घास काटने गयी थी। गायब होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन किया,जिसके बाद परिजनों ने संग्रामपुर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन देना चाहा लेकिन थाना पुलिस ने आवेदन लेने से इंकार किया। दो दिनों से गायब राजनन्दनी का शव आज दरियापुर पंचायत के पंचभिडवा बांसवारी से मिला है। कपडों की स्थिति देखने से लगा है की उसका गला रेतने के पहले अपराधियों ने दरिन्दगी की हद कर दिया है। मृतका राजनन्दनी कुमारी के पीडित पिता बिहारी महतों ने कहा कि गांव में शराब कारोबार का विरोध करने का नतीजा मिला है। गांव के मंटू,कृष्णा, कन्हैया और दिलीप शराब का कारोबार करते है जिसका विरोध करने पर ये लोग हत्या करने की धमकी दिया करते थे। इन्ही लोगों ने घास के लिए गयी बेटी राजनन्दी का अपहरण करने के बाद रेप किया और फिर गला रेतकर हत्या कर दिया है। पीडित पिता बिहारी महतों ने कहा कि दो दिन पहले घास के लिए घर से निकली बेटी के गायब होने की सूचना संग्रामपुर थाना पुलिस को दिया लेकिन पुलिस आवेदन पर पंच सरपंच के हस्ताक्षर कराने को कह आवेदन लेने और जांच करने से टाल गयी है। आज बेटी का शव मिला है,जिसका अपहरण कर अपराधियों ने रेपकर हत्या कर दिया है। वहीं मौके पर मौजूद संग्रामपुर थाना के चौकीदार घरमबीर पाण्डेय ने बताया कि हत्या कर फेंकी गयी शव को लेकर पोस्टमार्टम कराने आये है। यहां बता दे कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए नाबालिंग मुकबधिर के सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था जिसके साथ दो मनचले युवकों ने दुष्कर्म कर बेहोशी की हालत में फेंक दिया था। इस मामले को भी संग्रामपुर थाना पुलिस टालती रही। मामला के सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई तबतक अपराधी फरार हो गये है। वहीं दो दिन पहले गायब हुई नाबालिंग के मामले को संग्रामपुर थाना पुलिस टालती रही,जिसका शव आज बरामद हुआ है।
BYTE :___बिहारी महतो,पीडित पिता,
BYTE :__धरमवीर पाण्डेय,चौकीदार।

Join us on:

Leave a Comment