रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई जिला में घरेलू विवाद को लेकर पति ने पत्नी की कर दिया हत्या
जमुई टाउन थाना क्षेत्र के आमीन गांव में पति ने घरेलू विवाद को लेकर अपनी ही पत्नी की तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी।
जमुई जिला में पति ने पत्नी को धार धार हथियार से कर दी हत्या सात जन्मों का वादा करके बंधन में बंधने वाले पति आज हत्या के लिए उतारू हो गए इसका क्या कारण है मृतक की पहचान आमीन गांव निवासी ईश्वर साह की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच झड़प हो गया था। जिससे नाराज पति ईश्वर साह ने घर में रखे तेजधार हथियार से पत्नी के सर पर हमला कर दिया। इस हमले में मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल पड़े महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद टाउन थाने के पुलिस आमीन गांव पहुंचे जहां आरोपी सनकी पति घर में ताला लगाकर फरार मिला।
बाइट–मृतक के परिजन




