संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बिहार के मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधान सभा उपचुनाव का आज मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से मतदान सुरु है। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां 320 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इसके भाग्य का फैसला कुढ़नी के तीन लाख 11 हजार 728 मतदान करेंगे।
सुबह सात बजे से शाम के छह बजे तक 320 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। सभी बूथों पर धारा 144 लगा दी गई है। अर्द्धसैनिक बलों की कुल 16 कंपनियां लगाई गई हैं।
यहां पर मतदाताओं के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ठंड में भी मतदाताओं में उत्साह है।सुबह उठकर लोग लाइन में लगकर मतदान कर रहे हैं।
बाइट-मतदाता




