प्रियांशु कुमार समस्तीपुर
कल्याणपुर समस्तीपुर दरभंगा राजकीय सड़क 50 के अकबरपुर स्थित दुदुम्मा पुल के पास एक ग्लैमर बाइक पर सवार दो बदमाश को स्थानीय पुलिस में सूचना के अनुसार पीछा कर धर दबोचा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही थाने से पुलिस बल के साथ पदाधिकारी को भेजा गया अकबरपुर के समीप दोनों को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा बिना कारतूस का ग्लैमर बाइक को जप्त कर लिया गया दोनों की पहचान मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के विजय महतो के पुत्र कुणाल कुमार दूसरे मुन्ना दास के पुत्र बबलू कुमार के रूप में की गई। आगे थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों बदमाश कहीं किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। प्राथमिकी दर्ज कर अग्रसर कार्रवाई जारी।




