प्रियांशु के साथ कृष्णा दर्शन चौधरी की रिपोर्ट।
दलसिंहसराय कोर्ट के आदेश पर दल बल के साथ मकान खाली कराने पहुंचे थे अंचलाधिकारी अजीत कुमार झा।
महिला अतिक्रमणकारी जेसीबी के सामने आकर सो गई, जिससे लौटना पड़ा।

भारत की संविधान दबंगों के सामने कहीं ना कहीं कमजोर होती दिख रही है जिसका सीधा असर उजियारपुर थाना क्षेत्र के चंदचौर मथुरापुर में देखने को मिला जहां माननीय न्यायालय दलसिंहसराय के आदेश के आलोक में उजियारपुर अंचलाधिकारी अजीत कुमार झा दल बल के साथ जेसीबी लेकर मकान खाली कराने पहुंचे थे।
महिला विरोधियों की इतनी संख्या थी कि वो लोग प्रशासन पर भारी पड़ गए जिस कारण उजियारपुर प्रशासन को दलबल लेकर लौटना पड़ा।

मामला यह था कि कमली देवी बनाम राम सागर रॉय केस न्यायालय में दर्ज किया गया था, जिसमें कमली देवी को मकान खाली कराकर भूमि हस्तगत कराना था ऐसा दलसिंहसराय न्यायालय का आदेश निकला था जिसके आलोक में अंचलाधिकारी उजियारपुर अजीत कुमार झा जेसीबी लेकर मकान खाली कराने पहुंचे थे, लेकिन विरोधी इतने मजबूती से सामना किया कि उन्हें पीछे लौटना पड़ा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 30 से 35 की संख्या में अंचलाधिकारी उजियारपुर पुलिस बल के साथ थे, जबकि विरोधी 100 की संख्या में थे, जिस कारण इन्हें पीछे लौटना पड़ा सूत्र ने यह भी बताया कि अगला विपक्षी जो है वह न्यायालय के आदेश को नहीं मानते हुए अपना आदेश चलाता है इस कारण से इस तरह की अराजकता पैदा हुआ है।
अब आगे इस तरह से देखना है कि न्यायालय का क्या आदेश होता है और उस आधार पर प्रशासन कब तक आदेश का पालन कराने में सक्षम हो पाते हैं।





