बेगूसराय:- बरौनी डेयरी में प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 138 वीं जयंती मनाई गई ।

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बरौनी ग्रामीण । भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 138 वी जयंती बरौनी डेयरी में समारोह एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई । इस अवसर पर डेयरी के प्रबंध निदेशक सुनील चंद्र मिश्रा निदेशक मंडल के बीना देवी शांति देवी सहित अनेक पदाधिकारी कर्मियों श्रमिकों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के मुख्य द्वार स्थित आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान डेयरी संघ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें डेयरी से जुड़े प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । वही पुरुष वर्ग के लिए विभिन्न प्रतियोगिता में सुजीत कुमार बैजू कुमार का प्रथम स्थान रहा । रेवती रमन झा एवं सत्यम कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । जबकि सतीश कुमार एवं सुजीत कुमार ने तृतीय स्थान पर रहा । वहीं महिला वर्ग में प्रतिमा त्रिपाठी स्वर्णिमा एवं अजीता का प्रथम स्थान रहा । जबकि प्रीति अनीता अंशु का दूसरा स्थान एवं नेहा तथा रफत जहां का तीसरा स्थान । रस्साकशी प्रतियोगिता में डॉ जितेंद्र कुमार की टीम विजई रही । वही विजेता प्रतिभागियों को प्रबंध निदेशक एवं निशा मिश्रा द्वारा पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर वही 10 दिसंबर तक स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है । डेयरी के प्रबंध निदेशक ने अपने संबोधन में कहा डॉ राजेंद्र प्रसाद के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है । उन्होंने कहा आज बरौनी डेयरी राजेंद्र बाबू के कर कमलों द्वारा उद्धाटित बरौनी डेयरी पूर्वोत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान के रूप में अग्रसर है । जहां सब लोगों के सहयोग से सर्वोच्च शिखर पर पहुंचता जा रहा है । मौके पर ओमप्रकाश सिंह अरविंद कुमार सतीश चंद्र शुक्ला एचसी त्रिपाठी जितेंद्र कुमार हेम कुमार रूपेश कुमार राजीव गुप्ता कुमार अंबुज श्याम लाल सिंह अजय प्रसाद देवनंदन प्रसाद यादव राम मनोहर प्रसाद धीरेंद्र कुमार प्रियंका कुमारी अंशु कुमारी प्रीति कुमारी आदि उपस्थित थे ।

Join us on:

Leave a Comment