प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
डंडारी – डंडारी थाना परिसर में रविवार को सेवानिवृत्त एसआई मुरलीधर सिंह, दफादार समी अख्तर एवं चौकीदार बाल्मीकि के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीएसपी कुमार वीर धीरेन्द्र ने तीनो अवकाशप्राप्त कर्मियों को फूल माला, चादर एवं अंगवस्त्र भेंटकर भावभीनी विदाई दी ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी में पदस्थापन, स्थानांतरण एवं सेवानिवृति की प्रक्रिया चलती रहती है। इस चक्र में सभी कर्मियों को गुजरना होता है। लेकिन कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने वाले कर्मी जब लंबे समय से बेदाग रहकर सेवानिवृत्त होता है तो दूसरे के लिए नजीर बन जाता है। इसी श्रेणी में एसआई मुरलीधर सिंह, दफादार समी अख्तर एवं चौकीदार बाल्मीकि हैं। इनसे दूसरे कर्मियों को सीख लेनी चाहिए। मौके पर पर उपस्थित थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मो. अहसन, एएसआई राकेश कुमार चौधरी, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह गुड्डू, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह, पूर्व सरपंच राजाराम यादव, रौशन झा, कन्हैया कुमार आदि ने उनके स्वस्थ मंगल होने कामना की।




