स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहरी इलाकों के कई क्षेत्रों में चल रहा प्रशासन का बुलडोजर!

SHARE:

भागलपुर/ निभाष मोदी

भागलपुर,स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहरी इलाके को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर लगातार नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शहरी इलाके में लगातार बुलडोजर से अतिक्रमण की गई जगहों को मुक्त कराया जा रहा है। आज भी तिलकामांझी से कचहरी भीखनपुर, कोयला डिपो, तक टीम के द्वारा अतिक्रमण की गई, जगहों को मुक्त कराया गया। वहीं नाले के ऊपर छज्जा निकालने वाले घरों का भी छज्जा तोड़ दिया गया है। कल से शुरुआत हुआ यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।

Join us on:

Leave a Comment