औरंगाबाद-कुकर्मी मां ने अपने ही बेटे की हत्या कर घर में दफनाया, 3 माह पहले बेटी की भी कर चुकी है हत्या!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-

औरंगाबाद कुकर्मी मां ने अपने ही 15 वर्षीय बेटे की हत्या कर घर में दफना दिया, तीन माह पूर्व 17 वर्षीया बेटी पुनिता कुमारी की गला घोटकर की थी हत्या 2018 में बीमारी से पति की हुई थी मौत!
मदनपुर थाना के शिवगंज में हत्यारिन मां ने अपने 15 वर्षीय पुत्र की हत्या कर विरान पडे माया विगहा स्थित घर के चाहरदीवारी में साक्ष्य छिपाने के मंसुबे से दफन कर दी।मृतक 15 वर्षीय मारुतिनंदन कुमार है।जो शिवगंज स्थित एक निजी विधालय में सातवां वर्ग में पढता था। उक्त मामला तब प्रकाश में आया जब उसके परिजन बच्चे को घर में नहीं देखने पर खोजबीन और पूछताछ करने के दौरान शव को गाडने के लिए जिस मजदूर से गढा की खुदाई महिला ने कराई थी, उसी ने मामले का खुलासा कर दिया । शव से बदबु आने पर ग्रामीणो को भनक लगी।इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली वहीं महिला पुलिस देख भागने लगी जिसे हिरासत में ले पुछताछ की गई तो सारी बातें साफ हो गई,।महिला स्व.विनय कुमार सिंह की पत्नी कंचन देवी है। वह शिवगंज में रहती है।शिवगंज में इसके ससुर राजेन्द्र सिंह दरोगा पद से सेवा निवृत होकर यहां जमीन खरीद कर घर बना बस गए थे।तब से यहां वह रह रही है।हलांकि राजेन्द्र सिंह गया जिले के गुरुआ थाना के नगवांगढ पचरुखिया के रहने वाले थे।बताया जाता है कि महिला तीन माह पूर्व अपनी 17 वर्षीया बेटी पुनिता कुमारी की भी हत्या गला दबा कर चुकी है । कंचन देवी एड्स रोग से पीडित थी।जिसके सम्पर्क में उसके पति विनय कुमार सिंह आया और एड्स रोग से ग्रस्त हो गया।इलाज में उचित दवाई नहीं दी जिसके कारण 2018 में उसकी मौत हो गई थी।थाना में कंचन देवी के देवर उदय सिंह ने थाना में घटना की जानकारी दी है।थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि गाडे गए शव को पटना से आ रही एफएसएल की टीम मजिस्ट्रेट के निगरानी में सत्यापन के लिए खुदाई कर निकाली जाएगी।महिला कंचन देवी को हिरासत में पुछताछ की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment