ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
हाजीपुर में जहरीली शराब से तीन लोगों की मौत, मौत के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार का बेतुका बयान, कहां जब शराब बंदी है तो जहर पीने क्यों जा रहे हैं , खामियाजा कौन भुगत रहा है…. बिहार में असली नहीं जहरीली शराब पिलाया जा रहा है
— बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा बिहार में सिर्फ जहरीली शराब ही बिक रही है, लोगों को जहरीली शराब ही पिलाया जा रहा है
— असली शराब कोई नहीं पिला रहा है , जहर वाला ही शराब पिला रहा है, शराब पिएंगे तो जहर वाला ही पिएंगे ना
— जब पता है कि बिहार में शराबबंदी है तो शराब पीने क्यों जा रहे हैं , जब पीने जा रहे हैं तो खामियाजा आप और आपके परिवार भुगत रहे हैं,
— मंत्री जी ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि जो लोग भी जहरीली शराब बेच रहा है अगर इस तरह का कृत्य में लगे हुए हैं वह बक्से नहीं जाएंगे
— मंत्री जी से पूछा गया सवाल कि बिहार में शराबबंदी है तो शराब की निर्यात कहां से हो रही है, मंत्री जी का तर्क ….देश में 302 धारा लगा हुआ है, जिन पर आरोप लगता है वह जेल जाते आजीवन कारावास होता ही है, फिर भी कुछ घटना होती रहती है
— कुछ गड़बड़ करने वाले समाज में लोग रहते हैं, जो गड़बड़ी करते रहते हैं उन पर सरकार की नजर है वह जरूर पकड़े जाएंगे, वह जरूर हिरासत में आएंगे,
— शराबबंदी को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कानून अपना काम कर रही है देर हुई है लेकिन अंधेर नहीं हुई है, काफी लोग सचेत हो चुके हैं कुछ मुट्ठी भर लोग हैं जिस तरह का कर रहे हैं वह लोग भी पकड़े जाएंगे
बाइट– श्रवण कुमार, मंत्री बिहार सरकार




