वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों में जमकर हुई गोलीबारी, एक शव को पुलिस ने किया बरामद!

SHARE:

उज्ज्वल प्रिन्स- कटिहार

एंकर __कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बकिया दियारा क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई जिसमें लगभग आधा दर्जन लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही हैं इस दौरान बरारी पुलिस ने एक शव को बरामद कर लिया है मिली जानकारी के मुताबिक मोहन ठाकुर व सुनील यादव के बीच दियारा क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर काफी लंबे समय से गैंगवार चलता रहा है स्थानीय लोगों की माने तो दियारा क्षेत्र में पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं बताते चलें बरारी प्रखंड क्षेत्र में शुरु से ही दियारा क्षेत्र की समस्या अहम रही हैं प्रशासन की तरफ से कई कोशिशों के बीच अब तक दियारा के आतंक से किसानों को निजात नहीं मिल पाया हैं घटना के बाद प्रखंड के दियारा क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ हैं फिलहाल मामले को लेकर प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो पाई है,हालाकि कटिहार आरक्षी अधीक्षक जितेंद्र कुमार एक को गोली लगने की पुष्टि कर रहे है ,फिलहाल तीन थाने की पुलिस मौके पे है ,वैसे कटिहार आरक्षी अधीक्षक का कहना है जो भी बातें सामने आएगी वो अपडेट कर दिया जाएगा

बाइट __जितेंद्र कुमार , एसपी,कटिहार

Join us on:

Leave a Comment