अमित भूषण के प्रधानाध्यापक बनने पर शिक्षकों ने जताया हर्ष!

SHARE:

प्रियांशु के साथ रत्न शंकर भारद्वाज की रिपोर्ट ।

खबर समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर से आ रही हैं जहां प्रखंड अंतर्गत विद्यापति इंटर विद्यालय दक्षिण के शिक्षक अमित भूषण को वरीयता के आधार पर विभागीय निर्देश पर विद्यापति इंटर विद्यालय दक्षिण के प्रधानाध्यापक का पदभार सौंपा गया। इससे विद्यालय एवं आस-पास के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि विगत 8 वर्षों से इस विद्यालय में सेवा देने वाले श्री अमित भूषण के प्रधानाध्यापक बनने से पढ़ाई के स्तर में और भी सुधार होगा। विभागीय निर्देश के बाद अमित भूषण ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व शिक्षकों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए अमित भूषण ने कहा कि विभाग की ओर से मुझे जो भार सौंपा गया है उसे मैं ईमानदारी से निभाने पर पूरा प्रयास करूंगा। लेकिन इसके लिए सबसे पहले हमारे सहयोगियों के अपेक्षित सहयोग की आवश्यकता है। यदि वे भी मुझे अपना इमानदार सहयोग दें तो यह विद्यालय पूरे जिले के लिए एक मिसाल कायम कर सकेगा। उपस्थित शिक्षकों ने अमित भूषण के प्रधानाध्यापक बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमलोग पूरा सहयोग करेंगे ताकि बच्चों को क्वालिटीयुक्त शिक्षा मिल सके। बता दें अमित भूषण विगत 8 वर्षों से इस विद्यालय में कार्यरत हैं।

बाईट:- अमित भूषण (प्रभारी प्राचार्या)

बाईट:- शिक्षक शिक्षिका।

Join us on:

Leave a Comment