कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर के करमहरी मोड़ पर हादसे में बाप बेटे की मौत हो गयी। वहीं तीसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कैमूर जिले के नुआंव प्रखंड के कुढ़नी थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। कुढ़नी थाना क्षेत्र के करमहरी मोड़ के पास ट्रैक्टर केपलट जाने से बाप बेट की मौत हो गयी। वहीं मृतक का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में कुढ़नी गांव ननिवासी महातिम यादव, उसका बेटा धर्म कुमार है। वहीं घायल में महातीम का भतीजा मनीष कुमार है। मनीष को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर घटना की सूचना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही कुढ़नी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में करते हुए पंचनामा के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल किशोर को इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। जिसकी हालत गंभीर बतायी जाती है।




