कैमूर – युवक को पीटकर बाईक व 70 हजार ₹ बदमाशों ने लूटा!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

चोरी गये पिकअप खोजने निकले युवक को बदमाशों ने पीटा, साथ ही 70 हजार रुपयेे व मोटरसाइकिल भी छिना

चोरी गये पिकअप को खोजने निकले एक युवक को बदमाशों ने पीटकर घायल कर दिया। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ शहर के कुदरा भभुआ बाइपास रोड में स्थित पेट्रोल पंप के समीप की बतायी जाती है। मारपीट के दौरान बदमाशों ने 70 हजार रुपये व मोटरसाइकिल भी छिन लिया। इस मामले में भगवानपुर थानाक्षेत्र के खीरी गांव निवासी रशीद राईन के बेटे मुमशाद राईन ने भभुआ थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। जिसमें बताया है कि 28 तारीख की रात को उसके चाचा की पिकअप भगवानपुर से चोरी हो गयी थी। इसी पिकअप को खोजते खोजते भभुआ के कुदरा भभुआ बाइपास रोड में संजय वाटिका के पास पहुंचे थे कि सोनू राइन और कौशर राईन सहित 10 अज्ञात लोग आये और घेर कर मारपीट करने लगे। इस दौरान उसका भाई आया तो उसे भी बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

Join us on:

Leave a Comment