डबल मर्डर – माता पिता की हत्या कर कलयुगी बेटा फरार!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

डबल मर्डर से बिहार के मुजफ्फरपुर में फैली सनसनी कलयुगी बेटे ने माँ बाप को मौत के घाट उतार कर फरार हो गया,डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। दरअसल कलयुगी बेटे ने मां-बाप को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीँ सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला मुजफ्फरपुर के सरैया थाना के जैतपुर ओपी क्षेत्र के गोपीघनवत गांव का बताया जा रहा है जहां एक घर में अधेर दंपत्ति की लोगों ने डेड बॉडी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक दम्पति की पहचान गोपी धनवत गांव के जय मंगल ओझा और उनकी पत्नी उर्मिला देवी के रूप में की गई है।

इसी बीच मौके पर मौजूद पड़ोसियों का कहना है कि कलयुगी बेटे ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। मुजफ्फरपुर में आरोपित बेटा सरोज काम धाम करता था और जब भी घर आता था तो माँ बाप से झगड़ता था। वहीँ जैतपुर ओपी थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर संजय स्वरूप ने बताया कि अधेड़ दंपति की हत्या की गई है। घर में ही डेड बॉडी को मिला है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उसके बेटे नहीं हत्या कर दी है। फ़िलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक का बेटा फरार है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई होगी। फिलहाल डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक दम्पति गोपी धनवत गांव के जय मंगल ओझा और उनकी पत्नी उर्मिला देवी है ।

बाइट

Join us on:

Leave a Comment