कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
भभुआ के पूर्व विधायक स्व. आंनद भूषण पांडेय की पांचवीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कई गणमान्य हुए शामिल
लिच्छवी भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बिहार विधानसभा के पूर्व सभापति
भभुआ नगर स्थित लिच्छवी भवन सभागार में भभुआ सदर के विधायक सह भाजपा नेता स्व.आनन्द भूषण पाण्डेय की पाँचवी पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया।समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने किया संचालन अरूण त्रिपाठी ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सभापति विधान परिषद अवधेश नारायण सिंह ने स्व पाण्डेय को संघर्ष का प्रतिबिंब बताया,उनकी स्मृतियों को करते हुए उन्होने बताया की वो सदैव विकासात्मक गतिविधियों का संचालन चाहते थे।
थोड़े दिनों में ही उन्होने विधानसभा में भी अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराया था।समारोह को पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिन्द, पूर्व विधायक निरंजन राम,अशोक सिंह,रिंकी रानी पाण्डेय,शिवेश राम,सांसद प्रतिनिधि देवलाल पासवान,राजद के जिला महासचिव भोला यादव,बसपा नेता ओमप्रकाश पाण्डेय,ब्लाक प्रमुख गुरू सिंह, जिला पार्षद भोला बिंद,जिला महामंत्री संतोष खरवार,डा संतोष सिंह,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रमोद यादव,उपाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह पटेल,वीणा श्रीवास्तव,करीमन पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष मौला बिन्द,अभय सिंह,रामप्यारे ठाकुर, विजय चौरसिया,सुभाषचंद्र जायसवाल, कृष्णा जायसवाल,अधिवक्ता रामेश्वर पाठक,नीलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।




