वैशाली से लूटी गई स्कार्पियो समस्तीपुर से बरामद!

SHARE:

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर

लूटी गई स्कार्पियो बरामद।

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर स्थानीय पुलिस ने वैशाली जिले के जंदाहा से लूटी गई स्कॉर्पियो को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर से मंजिल मुबारक जाने वाली सड़क से बरामद किया है। इस संबंध मे थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि वैशाली पुलिस से सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चारों ओर पुलिस की पैनी नजर लूटी गई स्कॉर्पियो एम एल 05,07077 थी। गुप्त सूचना मिलते ही थाने से एएसआई राजकिशोर राम को दलबल के साथ भेजा गया। लूटी गई स्कार्पियो वैशाली जिला के जंदाहा गांव के प्रकाश राय की बताई गई । अग्रसर कार्रवाई जारी है वाहन पर सवार चालक का नाम पुलिस बताने से परहेज कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment