दो दिवसीय मखाना महोत्सव सह राष्ट्रीय सम्मेलन 2022 का उद्घाटन

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

दो दिवसीय मखाना महोत्सव सह राष्ट्रीय सम्मेलन 2022 का उद्घाटन पटना के ज्ञान भवन मे बिहार के क़ृषि मंत्री सर्वजीत कुमार ने किया। दो दिवसीय मखाना महोत्सव सम्मेलन में बिहार के विभिन्न जिलों से मखाना के विभिन्न प्रकार की वैरायटी का स्टाल लगा हुआ है बकायदा मखाने को लेकर जाने-माने कृषिक़ो का संबोधन भी होना है

वही सभी इंस्टॉल का निरीक्षण करने के बाद कृषि मंत्री सर्वजीत कुमार ने कहा कि मखाना जिस तरह से बिहार में उत्पादन किया जाता है और उसको मार्केट उपलब्ध नहीं होता है इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के सम्मेलन रखे जाएंगे और सरकार से जो उचित होगा वह मखाने की ब्रांडिंग के लिए सभी कार्य किए जाएंगे। अगर आवश्यकता परी तो व्यापारियों को जमीन दिया जाएगा ताकि मखाना की फैक्ट्री लग सके और युवाओं को रोजगार मिल सके सभी प्रयास सरकार के तरफ से किए जा रहे हैं

बाइट -सर्वजीत कुमार क़ृषि मंत्री

Join us on:

Leave a Comment