बिहार राज्य में विधान सभा निर्वाचन के लिए 40 लाख ₹ राशि निर्धारित की गई!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग से संबंधित शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं काॅल सेन्टर का गठन कर दिया गया है। व्यय अनुश्रवण कोषांग जो सदर अस्पताल रोड स्थित वाणिज्य-कर कार्यालय के तृतीय तल पर कार्यरत है । नियंत्रण कक्ष एवं काॅल सेंटर स्थापित किया गया है जो चुनाव की घोषण से मतदान की तिथि तक प्रथम तल पर कार्यरत (24×7) है। इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0621-2245070 है यह नम्बर टाॅल फ्री है जिस पर अभ्यर्थीयों द्वारा खर्च किये जाने वाले या मतदाताओं को डराने, लुभाने इत्यादि से संबंधित सूचना जन सामान्य/अन्य द्वारा दी जा सकती है।

विधि और न्याय मंत्रालय, विधायी विभाग के अधिसूचना में संशोधन करते हुए प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय की अधिकतम धन राशि को बढ़ा दिया गया है। बिहार राज्य में विधान सभा निर्वाचन के लिए 4000,000 (चालीस लाख) राशि निर्धारित की गई है।

नोट :- इस सूचना की जिम्मेदारी संवाददाता की है, शंखनाद इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता!

Join us on:

Leave a Comment