रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
-दूसरी पत्नी के भाई ने जमुई स्टेशन पर पकड़ा,फिर मामला थाना पहुंचा
जमुई: आर्केस्ट्रा में गाने- बजाने का काम करने वाला एक युवक जहां प्रोग्राम के लिए जाता है, वहीं एक शादी कर लेता है। युवक की दूसरी पत्नी की मां यानी उसकी सास का यह आरोप है। सास के अनुसार अभी तक युवक छह शादी कर रखा है। मामले में सोमवार की देर शाम मलयपुर बाजार और थाना में काफी गहमा- गहमी बनी रही। फिलहाल पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है। बताया जाता है कि बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत जावातारी निवासी गणेश दास का पुत्र छोटू कुमार देवघर के मां शारदा आर्केस्ट्रा में काम करता है। उसने साल 2011 में झारखंड के रांची में एक लड़की कलावती देवी से शादी की। जिससे चार बच्चे भी हैं और साल 2018 में लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सुंदरटांड़ में मंजू देवी से शादी कर ली। पिछले डेढ़ साल से छोटू मंजू से नहीं मिला है। मंजू देवी को भी दो बच्चे हैं। पहली पत्नी कलावती को दूसरी शादी की जानकारी है, वह कहती है कि इसमें मेरे पति को खुशी है। मुझे कोई दिक्कत नही है।
सोमवार की शाम रिश्ते में छोटू का साला विकास दास ने कोलकाता जाने के लिए जमुई स्टेशन आया था। तभी उसकी नजर छोटू पर पड़ गई। इसकी जानकारी उसने अपने स्वजनों को दी और जीजा को पकड़ कर रखा। छोटू के साथ एक महिला भी थी, जिसे वह अपनी पत्नी बता रहा था। विकास के अनुसार उसने जीजा छोटू से कहा कि मेरी दीदी को कब ले जाओगे लेकिन वह कुछ जबाव नहीं दे रहा था। इतने में मेरे घर के स्वजन आए और छोटू को थाना में ले गए।
छोटू की दूसरी पत्नी की मां कोबिया देवी ने बताया कि डेढ़ साल से मेरी बेटी को छोड़ दिया है। डेढ़ साल पहले बच्चे की दवाई लाने के बहाने साइकिल से फरार हो गया था। आज रेलवे स्टेशन पर पकड़ाया है। बताया कि पहली छोटू ने पहली शादी चिनवेरिया, दूसरी सुंदरटांड़, तीसरी रांची, चौथी संग्रामपुर, पांचवीं दिल्ली और छठी शादी देवघर में की है।
बाइट:- युवक का सास व पत्नी
बाइट: युवक




