ऋषिकेश की रिपोर्ट
सारे थाना क्षेत्र इलाके के वेनार पावर ग्रिड के समीप साइकिल और ट्रक की टक्कर में एक युवक सिद्धार्थ कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ एक दूसरा युवक अवधि कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के संबंध में मृतक के चाचा ने बताया जाता है कि सिद्धार्थ कुमार अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम को लेकर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक को ठोकर मार दिया। जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए दोनों युवक को रौदते हुए ट्रक भाग निकला। जिससे सिद्धार्थ कुमार की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि अवधि कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़ कर भागने में सफल रहा। मृतक सिद्धार्थ कुमार बिंद थाना क्षेत्र के आमावा गांव का रहने वाला है।
बाइट।मृतक का चाचा
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




