समस्तीपुर के ताजपुर में लूट की नियत से आये बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली!

SHARE:

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर

हल्ला हो जाने पर दुकान लूटने की कोशिश में लगे भागते अपराधियों ने रोकने की कोशिश में एक दुकानदार को मारा गोली

स्थानीय दुकानदारों ने मौके पर पकड़ा एक अपराधी को

घटना से गुस्साये लोगों से पुलिस ने छोड़ाया अपराधी को, तीन अपराधियों की गिरफ्तारी की सूचना

समस्तीपुर जिला के ताजपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार नीम चौक स्थित एक ज्वेलरी दुकान खुलते ही लूटने की कोशिश में लगे अपराधियों के बारे में हल्ला हो जाने पर करीब 5-6 की संख्या में अपराधी दरगाह रोड होकर भागने लगे. भागते अपराधियों को हल्ला कर पकड़ने की कोशिश कर रहे मो० असरफ को अपराधियों ने नजदीक से गोली मार दी. गोली पेट के इस पार से उस पार हो जाना बताया जा रहा है. घायल को गंभीर अवस्था में रेफरल अस्पताल ताजपुर भेजा गया है। घटना से गुस्साये दुकानदारों ने अपराधियों को पीछा कर पकड़ने की कोशिश किया. बचने के लिए अपराधियों ने कई राउंड गोलियां चलाई. इसमें मौके पर एक अपराधी को लोगों ने पकड़ लिया. गुस्साये लोगों द्वारा अपराधियों की पिटाई की जानकारी मिली है. हंलांकि मौके पर तत्काल पहुंचकर पुलिस ने पकडाये अपराध को अपने कब्जे में लेकर जान बचाई.अपराधी के गोली से घायल दुकानदार की पहचान बाजार क्षेत्र के कालेज रोड निवासी मो० इब्राहिम के मो० असरफ (60) के रूप में हुई है. वे दरगाह रोड में गुमटी में रेडीमेड कपड़े दुकानदार चलाते हैं.


एक के बाद एक घटना से गुस्साये आक्रोशित दुकानदारों ने अपने- अपने दुकानदार को बंद कर कानून- व्यवस्था में असफल पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार बाजार में छूटे अपराधियों के बाईक को आक्रोशित लोगों ने आग के हवाले कर दिया है.
पूछे जाने पर घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिला संगठन ऐपवा जिला अध्यक्ष सह भाकपा माले नेत्री बंदना सिंह ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कर तमाम अपराधियों की गिरफ्तारी, घायल को सरकारी स्तर पर ईलाज कराने एवं मुआवजा देने, दुकानदारों की सुरक्षा की गारंटी करने, बिगड़ती कानून- व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की है।

Join us on:

Leave a Comment