ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
— नाक की लड़ाई में कान कटा बैठा चाचा
— चाचा भतीजे में मारपीट – भतीजा , चाचा का कान चबा गया
— कटे कान के साथ चाचा भागा भागा पहुंचा अस्पताल
— डाक्टर परेशान – कटे कान वाले शख्स के टुकड़े ढूंढते दिखे डाक्टर
— परेशान चाचा ने बताया – भतीजा चबा गया

घर के मामूली झगडे को नाक का सवाल बनाने के बाद चाचा भतीजे में मारपीट हुई और भतीजा चाचा का कान काट बैठा
कान चबा लेने की ये वारदात वैशाली जिले के लालगंज की है
लालगंज पुरणटांड़ के मुनेश्वर ठाकुर का जलावन को लेकर भतीजे से झगड़ा हुआ तो लड़ाई में भतीजा चाचा का कान चबा गया ….
कटे कान के साथ हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे मुनेश्वर ठाकुर ने बताया की सुबह सुबह जलावन को लेकर घर में झगड़ा हुआ था …. झगडे के बीच भतीजे ने अपने दांतो से उनका कान ही काट लिया … झगडे की सुचना पुलिस को देने के बाद मुनेश्वर अपने कटे कान के साथ भागा भागा हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचा …
डाक्टरों ने कटे कान का इलाज शुरू किया तो कान के टुकड़े कि तलाश हुई …
मुनेश्वर ने परेशान हाल में बताया की कान तो भतीजा चबा गया
अब परेशान होने की बारी डाक्टर की थी
मौके पर मव्जूद डाक्टरों ने कटे कान की तलाश नहीं होने के बाद परेशान मुनेश्वर को प्लास्टिक सर्जन के पास रेफर कर दिया … डाक्टर अनील ने बताया की मरीज की हालत गंभीर है और बिना कान के इसका इलाज संभव नहीं , इसीलिए प्लास्टिक सर्जरी के लिए मरीज को पटना रेफर किया जा रहा है ..




