संतोष तिवारी की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर
बिहार के मुजफ्फरपुर में तार के पेड़ से गिरकर एक ब्यक्ति की हुई मौत
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
…उत्पाद पुलिस द्वारा पिटाई करने पर मौत का लगा आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनपुरा में ताड़ के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई । घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क जाम कर बवाल करना शुरू कर दिया । मृतक की पहचान स्थानीय उपेंद्र पासवान रूप में हुई है । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची । अक्रोशितों को समझाने की कोशिश की । लेकिन लोग पुलिस से नोकझोंक करने लगे । स्थिति अनियंत्रित होने की सूचना पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची । लोगों को समझाकर जाम समाप्त करवाया गया।
मृतक के पुत्र करण ने बताया की उसके पिता ताड़ी का व्यवसाय करते थे। आज ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतार रहे थे । तभी आबकारी विभाग के दो जवान आए और नीचे से गाली गलौज करने लगे । फिर एक जवान ने ढेला फेंककर उन्हे मारा । जिस कारण हड़बड़ी में उतरने के चलते से वे काफी ऊंचाई से गिरे । फिर डंडे से भी उनकी पिटाई की गई । इसके बाद दो सिपाही चले गए । स्थानीय लोगों ने उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया । जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई ।
बाइट-करण, मृतक के पुत्र
बाइट पुलिस पदाधिकारी




