रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
पत्नी से झगड़ा के बाद पति ने जहर खा कर की खुदकुशी
–सात माह पहले युवक की हुई थी शादी,पूरे परिवार में पसरा मातम
–युवक के बहन की होनी है शादी,रविवार कि शाम आती बारात
–खुशियों का माहौल गम में हुआ तब्दील
जमुई: टाउन थाना क्षेत्र के अंबा गांव में शनिवार की देर रात पत्नी से झगड़ा होने के बाद युवक ने जरीली पदार्थ खा ली। जब युवक की तबियत बिगड़ने लगी तो स्वजन के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया लेकिन जहर पूरे शरीर में फैलने की वजह से पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसके बाद रविवार की सुबह स्वजन के द्वारा युवक के शाव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया,जहां घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई उसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मृतक युवक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के अंबा गांव निवासी आनंदी महतो का पुत्र उमेश कुमार महतो के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि युवक की शादी सात माह पहले सदर प्रखंड क्षेत्र के अमरथ गांव निवासी वर्षा कुमारी के साथ हुई थी। शनिवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। जिससे नाराज उमेश ने घर में रखे कीटनाशक दवा खा ली और पटना ले जाने के दौरान रास्ते मे ही मौत हो गई। हालांकि घटना के संबंध में यह भी बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तौर पर बीमार चल रहा था। रविवार को ही मृतक उमेश की बहन की शादी होनी है शाम तक बारात भी आती। खुशियों का माहौल कुछ ही समय में गम में तब्दील हो गया। पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।
बाइट:- मृतक के परिजन
बाइट:- जमुई एसडीपीओ,डॉक्टर राकेश कुमार




