मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर, मछली व्यवसाई और उसके पुत्र की हत्या के बाद भारी बवाल!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

डबल हत्या बबाल
बिहार के मुजफ्फरपुर में मछली ब्यवसाई और उसके पुत्र की हत्या..सव मिलने के बाद लोगो ने जमकर किया हंगामा..डबल हत्या से लोगो मे आक्रोश…सड़क पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन!

मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र के मिल्की पूल के समीप मछली व्यवसाई की हत्या कर शव को फेंक दिया गया । उसके साथ चार साल का बेटा साजन भी था जो गायब था । ढ़ाई घंटे बाद उसकी सव हथौड़ी इलाके से मिली तो हड़कंप मच गया । दोनों की लाश पर जख्म के निशान थे । प्रतीत हो रहा था कि दोनों की बेरहमी से हत्या की गई हो ।सव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई । देखते ही देखते लोग आक्रोशित हो गए । और जमकर बवाल करने लगे । शव को सड़क पर रखकर टायर जलाकर आगजनी करते हुए जाम कर दिया गया । मुआवजा की मांग को लेकर लोग भारी बवाल करने लगे । राहगीरों से भी जमकर हाथापाई हुई।जाम की सूचना पर डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची । आक्रोशित को समझाकर शांत कराने की कोशिश की गई । लेकिन , पुलिस और लोगों के बीच भी जमकर नोकझोंक हुई । हथौड़ी मेन रोड जाम कर लोग बवाल किया ।
मृतक की पहचान हथौड़ी थाना के ठीकही गांव के मिथिलेश सहनी और उसके पुत्र साजन कुमार के रूप में हुई है । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की । इधर , ऑटो चालक राजकुमार को हिरासत में लिया गया है । पुलिस उससे पूछताछ कर घटना की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है ।
परिजन ने बताया कि मिथिलेश मछली का कारोबार करता था । शनिवार शाम को वह अपनी बहन को छोड़ने उसके मीनापुर स्थित ससुराल गया था । गांव से एक ऑटो रिजर्व किया था । साथ में मिथिलेश का चार साल का बेटा भी था । देर रात वहां से घर लौट रहा था । लेकिन , घर नहीं पहुंचा । आज दोनों की लाश मिली । बता दें कि राजकुमार का ऑटो रिजर्व कर ही मिथिलेश अपनी बहन को छोड़ने उसके मीनापुर स्थित ससुराल गया था । साथ में चार साल का बेटा साजन भी था । लेकिन , वे दोनों घर नहीं लौटे । जबकि रात को ही बहन के घर से उसी ऑटो से निकल गए थे । आज दोनों की लाश अलग अलग मिली ।
बाइट-स्थानीय
बाइट-परिजन

Join us on:

Leave a Comment