28 नवंबर से 2 दिसंबर तक 26 वीं अखिल भारतीय डाक कैरम प्रतियोगिता!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

26 वीं अखिल भारतीय डाक कैरम प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन बिहार पोस्टल
स्पोर्ट्स बोर्ड, पटना द्वारा 28 नवम्बर 2022 से 02 दिसम्बर 2022 तक किया जा रहा है। यह
आयोजन पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में किया जा रहा है | टूर्नामेंट का प्रतीक
चिन्ह पाटलिपुत्र खेल परिसर के प्रेस कॉन्फ्रेंस कक्ष में दिनांक 15.11.2022 को
श्री किशन कुमार शर्मा, मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार डाक परिमंडल के द्वारा जारी किया गया
था ।
26 वीं अखिल भारतीय डाक कैरम प्रतियोगिता के बारे में पूर्ण विवरण देने हेतु
27.11.2022 को 02:30 बजे (अपराह्न) पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में श्री किशन कुमार
शर्मा, मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार परिमंडल के द्वारा संवाददाता-सम्मेलन आयोजित की गयी |
दिनांक 27.11.2022 को 16:30 बजे (अपराह्न) विभिन्न प्रतिभागी टीमों के मैनेजर के साथ
एक बैठक (Manager’s Meet) का आयोजन किया जायेगा जिसमें बिहार पोस्टल स्पोर्टस
बोर्ड और बिहार कैरम एसोसिएशन के द्वारा टूर्नामेंट से संबन्धित सम्पूर्ण जानकारी उनके साथ
साझा की जाएगी |
पाँच-दिवसीय कैरम टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मुख्य डाक महाध्यक्ष बिहार
श्री किशन कुमार शर्मा द्वारा 28 नवम्बर 2022 को 11:00 बजे (पूर्वाह्न) में पाटलिपुत्र खेल
परिसर, पटना में किया जायेगा | उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि वर्त्तमान महिला विश्व
कैरम चैम्पियन श्रीमती रश्मि कुमारी होंगी | इस मौके पर कैरम विश्व चैम्पियन की उपस्थिति
से निश्चय ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा एवं नवोदित खिलाड़ियों में भी इस खेल के प्रति
रुचि पैदा होगी | स्कूलों के बच्चों में कैरम के प्रति रूचि जगाने एवं कैरम के गुर सिखाने हेतु
दिनांक 28 नवम्बर 2022 को 03:00 बजे (अपराह्न) एक कार्यशाला का आयोजन पाटलिपुत्र
खेल परिसर, पटना में किया जायेगा | वर्त्तमान महिला विश्व कैरम चैम्पियन
श्रीमती रश्मि कुमारी के नेतृत्व में यह कार्यशाला आयोजित होगी जिसमें 15-20 स्कूल के बच्चे
भाग लेंगे ।

Join us on:

Leave a Comment