भोजपुर- नगर पंचायत अध्यक्ष पति को गोलियों से भूना!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट

भोजपुर जिले में एक बार फिर से अपराधियों ने हत्या की एक बड़ी वारदात कर जिले में पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार पर नगर पंचायत के अध्यक्ष पति वशिष्ठ कुमार उर्फ मंटू सोनार को घर के बाहर हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया है ।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर शाहपुर थाना पहुंची मगर तब तक हथियारबंद बदमाश अपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए ।इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शाहपुर बाजार पर जमकर हंगामा किया। जबकि मंटू सुनार के सव को आरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया ।हालांकि 8 सितंबर 2022 को मंटू सोनार को हथियारबंद बदमाशों ने दो गोली मारी थी जिसमें इलाज के बाद मंटू सोनार स्वस्थ हो गए थे ।वही हत्या के कांड में यह मुख्य आरोपी भी रहे हैं ।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल देखा जा रहा है। 
बाईट/-एस डी पी ओ जगदीशपुर

Join us on:

Leave a Comment