प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !
बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही हैं बेगूसराय मंडल कारा में शराब पीने के मामले में जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत हो गई है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। विचाराधीन कैदी बेगूसराय के छौराही थाना क्षेत्र के परोड़ गांव निवासी महावीर सहनी के पुत्र 28 वर्षीय पंकज कुमार सहनी है। बताया जाता है कि पंकज कुमार सहनी 23 नवंबर को गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कपरदोह चौर में मछली मार रहे थे उसी दौरान गढ़पुरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि मछली मारने वाले पंकज कुमार सहनी शराब पीकर मछली मार रहा है गढ़पुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पकंज कुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया। फिर 24 नवंबर को गढ़पुरा थाना पुलिस ने पंकज कुमार सहनी को शराब पीने के आरोप में बेगूसराय मंडल कारा भेज दिया। मृतक विचाराधीन कैदी के परिजन को आज 8 बजे सुबह कैदी की मौत होने की सूचना दी कैदी के परिजनों मौत की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया और रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक विचाराधीन कैदी कैदी पंकज कुमार साहनी के पास उसके हंगामा करना शुरू कर दिया और जेल प्रशासन पर लापरवाही एवं मारपीट करने और इलाज नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। मामला को गंभीरता से देखते हुए जिला प्रशासन ने तीन सदस्य चिकित्सक की कमेटी गठन कर मजिस्ट्रेट की तैनाती में मृतक विचाराधीन कैदी के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम की गई




