रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-
औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 19 पर मंजूराही गांव के समीप अनियंत्रित पिकअप वैन एक ऑटो वैन में जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में ऑटो पर सवार आठ मजदूर घायल हो गए।जिन्हे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी में वेटर का काम करने आठ मजदूर रोहतास के डालमिया नगर से सदर प्रखंड के कर्मा गांव आ रहे थे।लेकिन मंजूराही गांव के समीप पहुंचते ही गांव की तरफ से निकलकर आ रही एक पिकप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी।




