रवि शंकर शर्मा :-
निर्वाचन आयोग
azadi ka amrit mahotsav
श्री अरुण गोयल ने नए चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला
प्रविष्टि तिथि: 21 NOV 2022 2:48PM by PIB Delhi
श्री अरुण गोयल ने आज भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार ने श्री अरुण गोयल को उनकी नियुक्ति पर व्यक्तिगत रूप से फोन किया और बधाई दी। श्री राजीव कुमार, नेपाल में चल रहे राष्ट्रीय चुनावों के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप आजकल नेपाल में हैं। चुनाव आयोग में उनका स्वागत करते हुए, श्री राजीव कुमार ने कहा कि श्री गोयल का विशाल और विविध प्रशासनिक अनुभव चुनावी प्रक्रिया को अधिक समावेशी, सुलभ और भागीदार बनाने में आयोग के प्रयासों को और अधिक मजबूत करेगा।
अरुण गोयल, आईएएस (पंजाब कैडर – 1985 बैच)
चर्चिल कॉलेज, कैंब्रिज विश्वविद्यालय, इंग्लैंड से विशिष्ट योग्यता के साथ विकास अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर
एमएससी गणित
भारत सरकार में पोस्टिंग अवधि
सचिव, भारी उद्योग मंत्रालय 2020 – 2022
(भारत में ई-वाहन संचलन को टिपिंग प्वाइंट तक उत्प्रेरित किया)
सचिव, संस्कृति मंत्रालय 2018 – 2019
एएस एंड एफए, श्रम और रोजगार मंत्रालय 2017
उपाध्यक्ष, दिल्ली विकास प्राधिकरण 2015 – 2016
संयुक्त सचिव, वित्त मंत्रालय, राजस्व विभाग 2012 – 2014
संयुक्त सचिव, शहरी विकास मंत्रालय 2011
पंजाब सरकार में पोस्टिंग
प्रधान सचिव (विद्युत और सिंचाई) 2010
प्रधान सचिव (आवासन और शहरी विकास) 2007 – 2009
सचिव, व्यय विभाग 2006
प्रबंध निदेशक, पंजाब उद्योग और निर्यात 2003 – 2005
निगम
प्रबंध निदेशक, पंजाब भण्डारण निगम 2001 – 2002
जिला चुनाव अधिकारी/कलेक्टर, लुधियाना 1995 – 2000
प्रबंध निदेशक, चंडीगढ़ औद्योगिक और पर्यटन 1994
विकास निगम
जिला चुनाव अधिकारी/कलेक्टर, भटिंडा 1993
एमजी/एएम/आईपीएस/एसएस




