झारखण्ड विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ० सबा अहमद के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

पटना, 20 नवम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने झारखण्ड विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ० सबा अहमद के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्व० डॉ० सबा अहमद समाजसेवी, संघर्षशील एवं लोकप्रिय नेता के साथ-साथ अच्छे नेत्र चिकित्सक भी थे। स्व० डॉ० सबा अहमद एकीकृत बिहार सरकार में मंत्री भी रहे थे। उनके निधन से सामाजिक, राजनीतिक एवं चिकित्सा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करे और उनके परिवारवालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दे।

Join us on:

Leave a Comment