जहानाबाद में मनाई गई इंदिरा गाँधी की 105 वीं जयंती!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

देश के प्रथम महिला प्रधान मन्त्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की 105 वीं जयंती समारोह जिला कांग्रेस कार्यालय मे अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी की अध्यक्षता में मनाइ गयी ।इस अवसर पर पहले उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया ।समारोह में उपस्थित नेताओं ने इनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की श्रीमती इंदिरा गांधी जब छोटी थी उस समय देश की आजादी की लङाई में उनके पिता पण्डित जवाहरलाल नेहरू जेल मे थे।इंदिरा जी हमेशा जेल जाकर अपने पिता से मिलती थी और वे इन्हे शिक्षा प्रदान करते थे ।इन्दिरा जी शास्त्री जी के निधन के बाद देश की प्रधान मन्त्री बनी।आजादी के बाद देश की अर्थव्यवस्था बहुत कमजोर थी ।भारत आर्थिक रूप से सभी क्षेत्रो में कमजोर थी,लेकिन इन्दिरा जी के कार्यकुशलता एवं कुटनीति के कारण दुनिया के सामने एक मजबूत देश के रूप में स्थापित हुआ ।इन्दिरा जी के कुटनीति का ही देन था की भारत गुट निरपेक्ष देश का अध्यक्ष बना।इन्दिरा जी ने देश मे हरित क्रान्ति लाकर कृषि के शेत्र में आत्मनिर्भर बनाया ।जहां हम विदेशों से अनाज मंगवाते थे भारत आज विश्व को अनाज दे रहा है ।इन्दिरा जी ने देश मे बडे बडे नहरों का निर्माण करवाया ।कृषि संबंधित पार्ट पुरजो का कारखाना स्थापित किया ।बेरोजगारी दूर करने के लिए बडे बडे उद्योग लगवाए ।भारत पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तानी सैनिकों को लाहौर तक खदेड़ कर आत्मसमर्पण कराया और पाकिस्तान को दो भागों में बांटकर पूर्वी पाकिस्तान को स्वतंत्र बांगलादेश बनाया ।इन्दिरा जी देश को अनुशासन का पाठ पढाया ।उन्होंने नारा दिया था अनुशासन ही देश को महान बनाता है ।इन्दिरा जी ने जातिवाद में विश्वास नहीं करती थी,मेरे लिए पूरा देश एक है।आज देश मे नफरत का माहौल है ,इसी को समाप्त करने के लिए कांग्रेस पार्टी कन्याकुमारी से काश्मीर तक भारत जोडो यात्रा कर रही है ।इन्दिरा जी ने कभी देश के एकता अखंडता से समझौता नहीं किया ।जब भी देश को तोडने वाली शक्तियां सिर उठाने की कोशिश की,उसे कुचल दिया ।इसलिए उन्हे आयरन लेडी के नाम से पुकारा जाता है ।आज के इस जयंती समारोह मे जिला कांग्रेस कमिटी के उपाधयछ सह प्रवक्ता प्रो भूषण कुमार सिंह , रामजी प्रसाद,गौरीशंकर यादव,कन्हैया जी,,सुरेन्द्र कुमार सिंह,रामचन्द्र साव सोनी,आबिद मजीद ईराकी,शशिकान्त शर्मा,विकास कुमार,जयशंकर कुमार, रामप्रवेश ठाकुर,मनोज कुमार,पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष इशतेयाक आजम,योगेन्द्र कुमार यादव,प्रेम कुमार,नागेन्द्र चन्द्रवंशी,बसीमूलहक रुसतम,कमलेश कुशवाहा सहित कयी लोग शामिल थें ।

Join us on:

Leave a Comment