बेगूसराय में इंदिरा गाँधी की जयंती पर एमएलसी राजीव कुमार का सम्मान समारोह!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती समारोह और विधान पार्षद राजीव कुमार का सम्मान समारोह का आयोजन मटिहानी प्रखंड के रामदीरी गांव में आयोजित की गई । इस दौरान विधान पार्षद राजीव कुमार को कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सारजन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधान पार्षद राजीव कुमार का सम्मान किया। विधान पार्षद राजीव कुमार ने कहा कि वह चुनाव के समय त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के वेतन बढ़ाने और सुरक्षा को लेकर वादा किया था इसको लेकर दिसंबर में विधान परिषद में एक बार फिर मुद्दों को लेकर सवाल उठाएंगे और त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को सुरक्षा के साथ-साथ वेतन में बढ़ोतरी की मांग करेंगे। बिहार में बढ़ते अपराध और शराबबंदी को लेकर कहा कि सरकार अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है वहीं शराबबंदी को सफल बनाने के लिए सरकार लगी हुई है लेकिन जब तक समाज के लोग और बुद्धिजीवी जागरूक नहीं होंगे तब तक कोई भी सरकारी काम पूरी तरह सफल नहीं होता है। आज इंदिरा गांधी की जयंती पर जयंती समारोह के साथ-साथ विधान पार्षद का सम्मान समारोह किया गया था । कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सारजन सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था और आज उनकी जयंती है इस मौके पर उन्हें याद किया जा रहा है और उनके नारों को सफल करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता अभय कुमार सिंह उर्फ साजन सिंह रामविलास सिंह रंजीत कुमार सिंह सुबोध कुमार सिंह जनार्दन प्रसाद सिंह रंजन कुमार सिंह विश्वनाथ सिंह अनूप कुमार समेत दर्जनों कांग्रेश नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे
बाईट- राजीव कुमार, विधान पार्षद कांग्रेस
बाइट -सारजन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment