पंकज कुमार जहानाबाद।
पंचायतों में स्वच्छता दौड़ का हुआ आयोजन :विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर विद्यालयों में स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया। उच्च विद्यालय लखावर् एवम प्राथमिक विद्यालय लखिसराय उबेर के बच्चों के बीच स्वच्छता दौड़ आयोजित कर शौचालय के सतत् उपयोग, रख रखाव एवम साफ सफाई हेतु जागरूक किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने इस संबंध में बताया कि सभी लोगों को शत प्रतिशत शौचालय निर्माण , उसके सतत् उपयोग एवम नियमित साफ़ सफाई हेतु जागरूक होने की आवश्यकता है। पंचायतों को खुले से शौच मुक्त के साथ साथ ठोस एवम तरल अपशिष्ट के निपटान के साथ साथ अपशिष्ट मुक्त पंचायत बनाने हेतु लगातार मुहिम जारी है। इसी उद्देश्य से समय समय पर स्वच्छ भारत मिशन बिहार सरकार द्वारा जन जागरूकता अभियान प्रखण्ड स्तर से चलाया जाता रहता है। इसी क्रम में आज विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर पंचायतों में स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर लखिसराय उबेर प्राथमिक विद्यालय में 100 मीटर बालिका स्तरीय दौड़ में खुशी कुमारी, निशा कुमारी को प्रथम, समुद्री कुमारी, संध्या कुमारी, प्रियंका कुमारी एवम बालक स्तरीय दौड़ में धीरज कुमार, दिलराज कुमार, कृष्णा कुमार , अकलेश कुमार गुलशन कुमार एवम राकेश कुमार को मुखिया श्री मती चंद्रमनी कुमारी द्वारा पुरुस्कृत किया गया। लखावार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मैदान में 300 मीटर बालिका स्तरीय दौड़ में बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवम मुखिया श्री विजय साव द्वारा बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रखण्ड समन्वयक द्वारा बच्चों को शौचालय की नियमित साफ सफाई एवम उपयोग हेतु बताया गया साथ ही बाहर शौच जाने के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गयी।




