नितीश के गुर्गे सदस्यता खत्म होने पर भी बंगले पर कब्जा किये बैठे हैं, ये सरकार की एकतरफा कारवाई- BJP

SHARE:

रिपोर्ट :- अमित कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री पर भड़के BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, कहा – सदस्यता खत्म होने के बाद भी नीतीश के गुर्गे का बंगले पर है कब्जा, बिहार सरकार सरकारी बंगले को लेकर एकतरफा कार्रवाई कर रही है, हमारे लोगों को भेज रहे है नोटिस

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी काम के नाम पर जनता से मांगेगी वोट

बिहार के उर्वरक कोठे में कोई कमी नहीं बिहार सरकार उर्वरकों का उठाव नहीं कर पा रही :- बीजेपी नेता व बेतिया सांसद संजय जयसवाल

पटना

बिहार के माननियों को मिलनेवाले सरकारी बंगले को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता संजय जायसवाल ने कहा कि
बिहार सरकार सरकारी बंगले को लेकर एकतरफा कार्रवाई कर रही है। एक तरफ हमारे दोनों उप मुख्यमंत्रियों रेणु देवी और तार किशोर प्रसाद के साथ नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को जल्द बंगला खाली करने के लिए नोटिस दे रही है। उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार के गुर्गे, जिनकी विधान परिषद की सदस्यता छह माह पहले ही समाप्त हो गई है। उनका बंगला खाली कराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें नीतीश कुमार का सपोर्ट मिल रहा है। वह मुख्यमंत्री के एजेंट हैं।

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव पर बोलते हुए श्री जायसवाल ने बिना नाम लिए हुए कहा कि
नीतीश कुमार ने कुढ़नी उप चुनाव में अपने गुर्गे की पार्टी से उम्मीदवार खड़ा कराया है। ताकि वह बीजेपी के वोट काट सकें।

यहीं बिहार में जाति आधारित चुनाव होने पर अपनी सफाई देते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि बीजेपी हमेशा अपने काम को लेकर वोट मांगती है। 2020 के चुनाव में हम मोदी के काम पर वोटी मांगे थी। जिसमें हमें 74 सीट मिले, उन्होंने नीतीश कुमार के काम पर वोट मांगे, उन्हें सिर्फ 42 सीटें मिली। जाहिर कि जनता का समर्थन हमारे साथ है।

यहीं राज्य में उर्वरक की कमी को लेकर राज्य सरकार द्वारा केंद्र पर सवाल उठाए जाने का जवाब देते हुए श्री जयसवाल ने कहा केंद्र से उर्वरक की कोई कमी नहीं की जा रही है. केंद्र ने पहले ही उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दिया है। लेकिन राज्य सरकार उनका उठाव नहीं कर पा रही है। बिहार के कृषि मंत्री को चाहिए कि अपने सभी थोक विक्रेता की मीटिंग बुलाएं और उर्वरक का उठाव कराने की व्यवस्था करें।

वाइट:- संजय जयसवाल बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment