जमुई – श्री कृष्ण विद्यालय परिसर में शुक्रवार को योग शिविर का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट –पुरुषोत्तम कुमार

जमुई जिला प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू श्री कृष्ण विद्यालय के परिसर में शुक्रवार को योग शिविर का आयोजन किया गया.

जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित योग शिविर का शुभारंभ वरीय उप समाहर्ता भारती राज एवं योग गुरु स्वामी वितभावानन्द अवधूत के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता भारती राज ने योग की महत्ता बताते हुए कहा कि योग हमें सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है.

उन्होंने कहा कि योग को अपनाकर शरीर को निरोग रखा जा सकता है. इसलिए हर व्यक्ति को योग को अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए. वहीं योगाचार्य वितभावानंद अवधूत ने कहा कि योगाभ्यास से शारीरिक व मानसिक संतुलन को बरकरार रखा जाता है. योग और साधना के माध्यम से आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का काम किया जाता है. इस दौरान बच्चों को पद्मासन, सुखासन, वज्रासन, हलासन, शवासन समेत कई प्रकार के आसन व प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया. मौके पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रतिभा सिन्हा, शिक्षक विमल जी, निलेश यादव, अशोक कुमार, गोपाल पासवान, केदार यादव, नवल कुमार, वरुण कुमार, वासुदेव यादव, दीपक कुमार, गोपाल सिंह, इंदु भूषण केशरी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकायें व बच्चे उपस्थित थे.

बाइट –वितभावानद अवदुत महराज

बाइट–योग शिविर में महिला

Join us on:

Leave a Comment