कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले के भगवानपुर प्रखंड के भगवानपुर बाजार स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति बेलाव थाना क्षेत्र के स्वर्गीय राम धार सिंह का 50 वर्षीय पुत्र काशीनाथ सिंह बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पुत्र हरिनंदन सिंह ने बताया कि मेरे पिताजी के पैर में दर्द था इसका इलाज कराने के लिए भगवानपुर बाजार स्थित आरबी हेल्थ क्लिनिक सेंटर एवं फैक्चर हॉस्पिटल में आए हुए थे। जहां पर शिक्षकों के द्वारा पैर का ऑपरेशन करने का सलाह दिया गया। ऑपरेशन के लिए उनसे ₹35000 खर्च भी लिया गया । जिसके बाद ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत हो गई। घटना के बाद चिकित्सक हॉस्पिटल को बंद करके फरार हो गया। घटना की सूचना से आक्रोशित लोग हॉस्पिटल के पास प्रदर्शन करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया। वहीं पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। इस संबंध में परिजनों के द्वारा प्रशासन से डॉक्टर के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की गई है।




