रिपोर्ट –पुरुषोत्तम कुमार
जमुई जिला के चंद्रदीप चंद्रदीप प्रखंड में आज दिनांक 18 नवंबर 2022 को मिर्जागंज पंचायत भवन एवम लोहिया स्वच्छता मिशन के अंतर्गत अपबिष्ट प्रसंकरण इकाई( WPU) का शुभ उद्घाटन
जमुई जिला के जिला अधिकारीअवनीश कुमार जी एवम वरीय उप समाहर्ता श्री शशिशेखर चौधरी जी के द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया । सर्वप्रथम जिला अधिकारी महोदय को समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि श्री शैलेन्द्र महतो एवम मुखिया श्री मथुरा मांझी के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया वहीं WPU में अभिनंदन पत्र एवम महात्मा बुद्ध की तस्वीर देकर स्वागत किया गया ।
जमुई जिला अधिकारी अवनीश कुमार के द्वारा नवनिर्मित पंचायत सचिवालय का निरक्षण किया गया । वहीं WPU का उद्घाटन करने का पश्चात डीएम और डीडीसी साहब के द्वारा पौधारोपण भी किया गया पंचायतवासियों को संबोधित करते हुए सरकार के योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा की जितनी भी तरह की योजनाएं सरकार के द्वारा चलाई जा रही है वाह वाह सारे योजना धरातल पर दिखनी चाहिए इसमें इसमें किसी भी किसी भी प्रकार की गलती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
वहीं मिर्जागंज पंचायत में निर्मित WPU पूरे जमुई में पहला WPU बनाने पर मुखिया प्रतिनिधि श्री शैलेन्द्र महतो जी एवम तमाम सदस्यों को बधाई दिए । जिला अधिकारी महोदय ने बताया कि मिर्जागंज पंचायत स्वच्छता के मामले में पूरे जमुई में पहला पंचायत है और आदर्श पंचायत बनने को लेकर पहला कदम तेजी से पार कर लिए । वहीं जिला अधिकारी ने दिघौत मध्यविध्यालय का भी निरक्षण किए । वहीं समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि श्री शैलेन्द्र महतो के विशेष आग्रह पर डीएम साहब ने एक महीना के अंदर विद्यालय के चारदीवारी निर्माण और 2 और शौचालय सहित पेयजल का व्यवस्था करने का घोषणा किए । वहीं जिला अधिकारी महोदय ने विकास कार्यों का जायजा लिया और प्रशंशा किए और पंचायत विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिए । इस अवसर पर लोहिया स्वच्छता अभियान के जिला अधिकारी नीरज सर समेत लोहिया स्वच्छता मिशन के पूरे टीम, अलीगंज बीडीओ , सीओ , पीओ सहित तमाम पदाधिकारी , मुखिया श्री मथुरा मांझी , उपमुखिया प्रतिनिधि श्री प्रकाश साव , तमाम वार्डो के वार्ड सदस्य , सभी वार्डो के स्वच्छता कर्मी , सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे
बाइट –जिला अधिकारी अवनीश कुमार




