रवि शंकर शर्मा :-
प्रेस विज्ञप्ति
प्रेस इन्फ़ॉर्मेशन ब्यूरो
सूचना और प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार,पटना
एक भारत श्रेष्ठ भारत, प्लास्टिक मुक्त भारत एवं फ़ीट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 को
लेकर जागरूकता कार्यक्रम के पूर्व चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
**
18 नवम्बर, 2022 को परिचर्चा सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा
**
जागरूकता कार्यक्रम का उदघाटन आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर द्वारा किया जायेगा
पटना/मुजफ्फरपुर: 17 नवम्बर, 2022
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, सीतामढ़ी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत, प्लास्टिक मुक्त भारत एवं फ़ीट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 विषय पर आयोजित होने वाले कार्यकम के पूर्व “प्लास्टिक मुक्त भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, खबड़ा, मुजफ्फरपुर में आज किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, खबड़ा, मुजफ्फरपुर के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ के विभिन्न आयामों को अपने चित्रों द्वारा प्रदर्शित किया। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, खबड़ा, मुजफ्फरपुर में कल होने वाले परिचर्चा सह पुरस्कार वितरण समारोह के बारे में बताते हुए क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत, प्लास्टिक मुक्त भारत एवं फ़ीट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 विषय पर आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न विधाओं के चयनित छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा साथ ही जिले के शिक्षविद एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ को भी सम्मानित किया जायेगा।




