संतोष तिवारी की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर मे गहना चोरी के आरोप मे एक बाबा की जमकर पिटाई कर दी गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसपर जमकर चप्पल, लात घुसे बरसे। फिर, एक पेर से उस बांध दिया गया। जबतक वह बेहोश नही हुआ तबतक उसे छोड़ा नही गया। मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर का है। जहा बाबा के वेश मे पहुंचे बदमाश को लोगो ने धर दबोचा था। उसकी जमकर पिटाई की गई। स्थानीय लोगो ने बताया की मोहल्ले मे दो बाबा आये थे। इसी दौरान एक घर मे दोनों घुस गए। वहा महिला का गहना लेकर भागने लगा। इसी दौरान उसकी करतूत महिला को पता चल गई। महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला के शोर मचाने पर लोग जुट गए। लोगो को देखकर बाबा बना युवक भागने लगा। इसमें से एक को लोगो ने सड़क पर पकड़ लिया। जबकि, दूसरा भागने मे सफल हो गया। पकड़ाये बाबा को लोगो ने चप्पल से पिटते हुए मोहल्ले मे लेकर पहुंचे। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। जमकर लात घुसे बरसाए गए। महिला का गहना मिलने के बाद लोगो मे बाबा के कपड़े उतार दिया। तब जाकर उसे मुक्त किया गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पकड़ाये बाबा ने लोगो को कहा की वह यूपी का रहने वाला है। हालांकी, मामले मे किसी पक्ष ने थाने मे शिकायत दर्ज नही कराई है।




