जदयू निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल निर्विरोध निर्वाचित हुए।

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद ग्रामीण के जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी राजेश मालाकार एवं प्रखंड पर्यवेक्षक कौशलेंद्र वर्मा के नेतृत्व में 16 नवंबर को रघु सरोज बि०एड कॉलेज में संपन हुआ जिसमे निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों ने मीडिया को बताया कि प्रदेश के निर्देश पर पूरे बिहार के प्रखंडों एवं नगर इकाईयों में जदयू का सांगठनिक चुनाव हो रहा है और इसी कड़ी में जहानाबाद ग्रामीण में चुनाव कार्य संपन्न हुआ। जिसमे श्री पटेल के विरोध में किसी कार्यकर्ता ने निर्धारित समय पर नामांकन दाखिल नहीं किए इसलिए निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।
वहीं श्री पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आपने आपसी सहयोग से मुझे तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है इसमें मैं सरकार और संगठन के बीच सेतु का काम करूंगा और साथ ही आप कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी के नीति,सिद्धांत और विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। श्री पटेल के
मनोनयन पर जदयू नेता सन्नी यादव, बैजनाथ शर्मा, रामनरेश कुशवाहा,नरेंद्र किशोर शर्मा,रिंकी मालाकार, मनोज चंद्रवंशी, नरेंद्र पासवान, अरुण चंद्रवंशी, संजीव कुशवाहा, रामप्रवेश कुशवाहा, जुडागी मांझी, सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है।

Join us on:

Leave a Comment