बलिया थाना द्वारा ट्रक से अवैध वसूली का वीडियो वायरल, SP ने दिए जाँच के आदेश!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र में एनएच 31 पर पुलिस वाहन द्वारा ट्रक को रोककर वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी योगेंद्र कुमार ने बलिया डीएसपी को वीडियो की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि एनएच 31 पर पुलिस वाहन के द्वारा एक ट्रक को रोककर अवैध वसूली की जा रही है जिसका 5 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो सामने आने के बाद एसपी योगेंद्र कुमार ने पूरे मामले के जांच के निर्देश दिए हैं जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है वहीं दूसरी ओर एसपी योगेंद्र कुमार आज बलिया थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और थाना अध्यक्ष और सभी पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की। एसपी योगेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण के बाद बताया कि थाना में ओडी रजिस्टर ,कुर्की वारंट रजिस्टर और स्टेशन डायरी की जांच पड़ताल की गई जहां कमी पाई गई है वह ठीक करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही एसपी ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि कोई भी फरियादी मौखिक लिखित या टेलिफोनिक सूचना भी देती है तो पुलिस पूरे मामले की ना सिर्फ जांच करेगी बल्कि आवेदन नहीं देने की स्थिति में भी पूरे मामले पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार, एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment